10 अच्छी आदतें in hindi for class 1 | बच्चों में क्यों विकसित करें अच्छी आदतें?

10 अच्छी आदतें in hindi for class 1

बच्चे के लिए 10 अच्छी आदतें good habits in hindi  

क्या आप जानते 10 अच्छी आदतें in hindi for class 1 के बच्चों के लिए  वह दहलीज है जहाँ “आदत” (Habit) उनके चरित्र का निर्माण करती है।

क्या आप जानते हैं कि एक बच्चे के व्यक्तित्व का 85% विकास 6 साल की उम्र तक हो जाता है?

इस ब्लॉग में हम न केवल बच्चे के लिए 10 अच्छी आदतों की बात करेंगे, बल्कि उनके पीछे के विज्ञान और प्रभाव को भी समझेंगे।

Table of Contents

आदत का अर्थ और परिभाषा (Meaning & Definition of Habit)

सबसे पहले समझते हैं कि आदत का अर्थ (Meaning of Habit) क्या है?

आदत Meaning in English:

इसे अंग्रेजी में ‘Habit’ कहते हैं।

आदत की परिभाषा:

हम वही हैं , जो हम बार बार करते हैं। इस तरह उत्कृष्ट कोई कार्य नहीं बल्कि आदत है। – विल डयूरों इतिहासकार 

मनोविज्ञान के अनुसार, “आदत वह व्यवहार है जो बार-बार दोहराने के कारण स्वचालित (Automatic) और स्वाभाविक हो जाता है।

” जब कोई काम अवचेतन मन (Subconscious Mind) द्वारा बिना सोचे-समझे किया जाने लगे, तो वह आदत बन जाती है।

अफ़सोस की बात यह है कि जो अंगूठा छाप अधेड़ उम्र के 97 % पुरुष में और 99 % महिलाएं आदत शब्द को अपने जीवन में लाखों बार सुन चूका होता है ,

लेकिन फिर भी उसकी कौन सी अच्छी आदत है और कौन बुरी आदत से ग्रसित है उसे वह समझ नहीं रहा होता है।क्योंकि खुद के स्वमूल्यांकन के बारे में भी नहीं जानता है।

परिणामस्वरूप न तो अच्छी आदतों की संख्या को बढ़ा पाता  है और न ही बुरी आदतों को छोड़ पाता है।

साथ ही साथ अगली पीढ़ी को भी अपने गंदे आदत को परोसकर आदतों के परवश व्यवहार को जारी रखते हुए यही सिलसिला बनाये रखने के लिए मजबूर करता है।

कमोबेश साक्षर पुरुष और और महिलाओं में 95 से 97 % तक मामला अटका है।

उच्च शिक्षित वर्ग में आदत के प्रति जागरूकता ज्यादा है। 

50% से अधिक लोग अपनी अच्छे बुरे आदत को समझते हैं ।उनमे सुधार करने वालों की संख्या काफी कम औसतन 10 % मनुष्य ही पाया जाते हैं ।

 जो अपनी आदत को सुधारने का प्रयास कर पाते हैं। उनमे से भी मात्र 5 % लोग ही स्वाभाविक रूप से आदत और व्यवहार में उल्लेखनीय परिवर्तन कर पाते हैं। 

कुछ समय से हम ग्रामीण स्कूली बच्चों की आदत को निरीक्षण और आकलन कर रहे हैं और जो पैटर्न देख रहे हैं वो बहुत ही खतरनाक है।

मैंने अब तक तीन स्कूलों में लगभग हज़ारों बच्चों को सालों से पढ़ाता आ रहा हूँ , एक भी बच्चा आज तक शिकायत नहीं किया कि मेरी कुछ आदत ख़राब है इसे कैसे सुधार सकता हूँ।

 आज आलम यह है कि भारत में  बच्चा तो खैर नकारात्मक मानसिक अवस्था को अभी आकर्षित करने में लगे हीं रहते हैं लेकिन 25 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में 99 % लोग counselling को सुना भी नहीं है।

 और न समझ पा रहा है कि Counselling से आदत को सुधारकर जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है।  

आदत डालने के लिए धैर्य, अनुशासन और दृढ संकल्प के निश्चित मात्रा की आवश्यकता होती है। 

10 अच्छी आदतें in hindi for class 1 के बच्चों से सर्वश्रेष्ठ परिणाम पाने के लिए एक समय में एक ही आदत डालने पर ध्यान केंद्रित करें।

जब तक की वह आदत को जारी रखने के लिए प्रयास न करना पड़े। अर्थात  वह आदत स्वचालित हो जाये फिर अगली आदत पर काम करना आरम्भ करें। 

 10 अच्छी आदतें in hindi for class 1 के बच्चों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव:

इन आदतों से बच्चों में अनुशासन, स्वच्छता, सामाजिक कौशल और सकारात्मक सोच विकसित होती है।

इससे बच्चों में व्यवहारिक कुशलता आती है। किसी भी कार्य के Process को समझने लगता है।

आदत का अभ्यास करते करते उसमे निखार आने लगता है। जल्दी ही इसका प्रभाव हर किसी को भी दृष्टिगोचर होने लगता है।

50 अच्छी आदतें और  बुरी आदतें की सूची

 25 अच्छी आदतें की कार्यसूची

सच बोलना, समय का महत्व समझना और अमल करना, नियमित पढ़ाई करना, साफ-सफाई रखना,

धन्यवाद कहना, बड़ों का सम्मान करना ,पौधों को पानी देना, जानवरों से प्यार करना, मिल-जुलकर खेलना,

चीजें सही जगह रखना, दूसरों की बात ध्यान से सुनना, समय पर सोना, रोज व्यायाम करना, पानी बचाना,

बिजली बचाना, मीठा कम खाना, साझा करना, मुस्कुराना, धैर्य रखना, लाइन में खड़ा होना, माफ करना,

साफ भाषा बोलना, कक्षा में ध्यान देना, नियमों का पालन करना, सकारात्मक सोच रखना

10 अच्छी आदतें in hindi for class 1

25 बुरी आदतें

झूठ बोलना, गाली देना, लड़ाई करना,

अरकस करना ( वो करेगा तो मैं करूँगा, वो नहीं करेगा मैं भी नहीं करूँगा, लोग सही काम के लिए अरकस नहीं करता बल्कि नियमों को अनदेखा करने या काम नहीं करने , नियमों को उल्लंघन करने या बहाना बनाने में इसका उपयोग करता है।  ),

होमवर्क न करना, देर से उठना, गंदगी फैलाना, चीजें तोड़ना, चोरी करना, जिद करना, बात न सुनना,

समय बर्बाद करना, ज्यादा मोबाइल देखना, गलत शब्द बोलना, दूसरों का मजाक उड़ाना, खाना बर्बाद करना,

आलस करना, चीखना, बिना हाथ धोए खाना, किताबें फाड़ना, पानी बहाना, लाइन तोड़ना,

गंदे कपड़े पहनना, दूसरों को धक्का देना, ईर्ष्या करना, नकारात्मक सोच रखना

 गंदी शब्द सूची क्या है ?

 गंदी शब्द सूची उन शब्दों की सूची होती है जो अपमानजनक, अशिष्ट या दूसरों को चोट पहुँचाने वाले होते हैं।

बच्चों को सिखाया जाता है कि वे शालीन और सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें।

 शोध के अनुसार, सकारात्मक भाषा बच्चों के मस्तिष्क में सकारात्मक भावनाएँ उत्पन्न करती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ाती है।

 50 अच्छे शब्द और गलत शब्द

25 अच्छे शब्द

धन्यवाद, कृपया, माफ कीजिए, नमस्ते, शुभ प्रभात, कृपा, सहयोग, सम्मान, प्यार, ईमानदारी, धैर्य,

शांति, खुशी, मित्रता, सफलता, विश्वास, प्रयास, साहस, अनुशासन, स्वच्छता, करुणा, सहानुभूति, सकारात्मक, प्रेरणा, आभार

25 गलत शब्द

गाली-गलौज, sexual harassment करना, गुस्सा करना, मार पीट करना ,अपमानजनक शब्द,

झूठे आरोप, कटु भाषा, चिल्लाना, ताना मारना, धमकी देना, मजाक उड़ाना, बदतमीज़ी, अशिष्टता, ईर्ष्या भरे शब्द, नफरत भरी भाषा आदि।

मनोवैज्ञानिक तथ्य (Research Based Insight)

6–7 वर्ष की उम्र में बच्चों का मस्तिष्क तेजी से सीखता है।

अच्छी आदतें बार-बार दोहराने से न्यूरल पाथवे मजबूत होते हैं।

सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करने वाले बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक स्वीकृति अधिक देखी गई है।

घर और स्कूल का वातावरण आदत निर्माण में 70% तक प्रभाव डालता है।

बच्चे के लिए 10 अच्छी आदतें good habits in hindi  

1. गहरी साँस लेने या ब्रीदिंग एक्सरसाइज की आदत (Daily Deep Breathing / Belly Breathing) –

रोज़ 2-5 मिनट “बेलून ब्रीदिंग” या 4-7-8 ब्रीदिंग करें।

यह parasympathetic nervous system को सक्रिय करता है, stress कम करता है और self-regulation बढ़ाता है।

इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें, आदत और व्यवहार में बदलाव आते हैं जिसका आपको अनुमान भी नहीं होगा।

कबीर के दोहे से समझना आसान होगा।
कबीर कहते हैं –

अर्थात – कबीर कहते हैं – शरीर को हर कोई व्यायाम से साध लेता है लेकिन मन को लाखों में कोई कर पाता है।

ब्रीथिंग करने से एकाग्रता बढ़ती है। मन को एकाग्र कर पाते हैं। जो भी मन को नियन्त्रण कर लेता है उसको सब कुछ आसान लगता है।

रिसर्च में पाया गया है की किसी भी तरह के आवेग की तीव्रता मात्र 15 से 20 सेकंड तक ही रहता है। इसलिए ये तकनीक जीवन में काफी प्रभावशाली सिद्ध होता है।

2. शारीरिक गतिविधि / खेलकूद –

रोज़ कम से कम 45-60 मिनट (Daily Physical Activity) बाहर खेलना, साइकिल चलाना, नाचना आदि।

व्यायाम से executive functions (attention, impulse control) और mood regulation बेहतर होता है।

3. ग्रेटिट्यूड या अच्छी बातें याद करने की आदत (Daily Gratitude Practice) –

रोज एक अच्छा शब्द और एक बुरा शब्द से खुद के अभिनय द्वारा परिचित कराएं और प्रतिदिन पुराने को दोहराते हुए नया जोड़ें। 

सोने से पहले 2-3 चीजें बताएं जिनके लिए शुक्रगुजार हैं। यह positive emotions बढ़ाता है, resilience बनाता है और mindset को optimistic बनाता है।

4. नियमित दिनचर्या- 

ब्रश करना , स्नान करना ,सोने-उठने का फिक्स्ड टाइम (Consistent Daily Routines & Sleep Schedule)  

   एक ही समय पर उठना,ब्रश करना , स्नान करना , खाना, होमवर्क, खेल और सोना।

Predictable routines से बच्चे में discipline , security feeling बढ़ती है और emotional regulation मजबूत होती है।

तथ्य:

अपनी स्वच्छता की जिम्मेदारी लेना बच्चे में “Self-Efficacy” (आत्म-प्रभावकारिता) पैदा करता है।

प्रभाव:

बच्चा आत्मनिर्भर बनता है। सकारात्मक परिपक़्वता तेजी से बढ़ती है। 

5. स्वावलंबन (Age-appropriate Responsibilities)-

छोटे-छोटे काम खुद करना आत्मविश्वास बढ़ाता है।दूसरे पर निर्भरता ख़त्म होती है। जो भविष्य में बच्चों के लिए carreer growth में वरदान साबित होती है। 

  • आदत: अपना बैग खुद जमाना, जूते जगह पर रखना या प्लेट किचन में छोड़ना।
  • प्रभाव: यह ‘Self-efficacy’ (अपनी क्षमता पर विश्वास) की भावना पैदा करता है।

6. रुको और सोचो’ (The 5-Second Rule)

आवेग (Impulsivity) पर नियंत्रण पाना।

  • आदत: प्रतिक्रिया देने या गुस्सा करने से पहले 5 तक गिनती गिनना।
  • प्रभाव: यह प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स को सक्रिय करता है, जिससे बच्चा बिना सोचे-समझे व्यवहार करने से बचता है।

7. गलतियों को स्वीकार करना (Accepting Mistakes)

  • आदत: गलती होने पर उसे छिपाने के बजाय “मुझसे गलती हुई, मैं इसे सुधारूँगा” कहना।

मेरा 12 वर्ष के Teaching  carrier में आज तक जितना भी बच्चा किसी आपसी  विवाद  को लेकर मेरे सामने आता है।

  चाहे जितना भी बच्चा पीड़ित हो अगर पीड़ा पहुँचाने वाले बच्चा ने  गलती स्वीकार करके अपनी गलती मान कर क्षमा मांग लिया है ,

तो बच्चा पीड़ित होकर भी ख़ुशी ख़ुशी माफ़ कर दिया है। और जो बच्चा माफ़ी नहीं मांगता उसके साथ फिर से उलझने की आशंका बढ़ जाती है।  

  • प्रभाव: यह आत्म-सम्मान (Self-esteem) को ठेस पहुँचाए बिना सुधार की गुंजाइश पैदा करता है।

8. सवाल पूछने की आदत (Curiosity and Asking Questions)

प्रभाव:

  • logical thinking मजबूत होती है
  • problem-solving ability बढ़ती है

तथ्य: जिज्ञासु बच्चे future में बेहतर decision maker बनता है। 

9. रोज़ किताब पढ़ने की आदत (Daily Reading Habit)

प्रभाव:

  • सोचने की शक्ति (thinking power) बढ़ती है
  • कल्पनाशक्ति (imagination) मजबूत होती है
  •  न केवल भावनाओं को समझने की क्षमता बढ़ती है।
  • बल्कि जिंदगी की कई अन्य Domain area में भी चीजें , विचार या घटना को ज्यादा बारीकी से समझने लगते हैं। 
  • तथ्य: रिसर्च बताती है कि पढ़ने वाले बच्चों का brain development 30–40% बेहतर होता है।

10. दूसरों की मदद करना (Helping Others)

प्रभाव:

  • empathy (दूसरों की भावना समझना) विकसित होती है
  • बच्चा socially responsible बनता है

पॉजिटिव बिलीफ सिस्टम (Positive Belief System) कैसे विकसित करें?

बच्चे अच्छी आदतों के “मुरीद” तब बनते हैं जब उन्हें उन आदतों से ‘संतुष्टि’ (Reward) मिलती है।

  1. Modeling: यदि आप चाहते हैं कि बच्चा फोन न चलाए, तो आपको भी उनके सामने फोन का उपयोग सीमित करना होगा।
  2. Reward System: एक ‘स्टार चार्ट’ बनाएं। हर अच्छी आदत के लिए एक स्टार दें। 10 स्टार होने पर उनकी पसंद का कोई छोटा इनाम दें।
  3. Labeling: बच्चे को “शरारती” कहने के बजाय “मददगार” या “जिम्मेदार” के रूप में लेबल करें। वे वही बनने की कोशिश करेंगे जो आप उन्हें कहते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

बच्चे को केवल किताबी ज्ञान देना पर्याप्त नहीं है अच्छी आदतें किसी भी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव होती हैं।

कक्षा 1 की उम्र वह समय है जब बच्चा तेजी से सीखता है और हर व्यवहार उसके व्यक्तित्व का हिस्सा बनता जाता है।

जहाँ आदतों के माध्यम से उनके भविष्य के चरित्र का निर्माण होता है। 

मनोवैज्ञानिक शोध स्पष्ट करते हैं कि 6-7 वर्ष की आयु में विकसित की गई आदतें मस्तिष्क के न्यूरल पाथवे को स्थायी रूप से प्रभावित करती हैं। 

यदि हम आज बच्चों को ‘स्व-अनुशासन’, ‘गलती स्वीकार करना’ और ‘जिज्ञासा’ अनुशासन, स्वच्छता,

सम्मान, सत्य और सकारात्मक सोच की आदतें जैसे गुण सिखाते हैं,

तो हम न केवल एक बेहतर छात्र, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक तैयार कर रहे होते हैं।, इससे उसका चरित्र मजबूत बनता है। 

माता-पिता और शिक्षक दोनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि बच्चे वही सीखते हैं जो वे देखते और अनुभव करते हैं। 

एक समय में एक आदत पर ध्यान देकर, निरंतर अभ्यास और प्रोत्साहन से हम बच्चों को जिम्मेदार,

आत्मनिर्भर और संवेदनशील नागरिक बना सकते हैं।

एक समय में एक ही आदत पर ध्यान केंद्रित करना और उसे सकारात्मक प्रोत्साहन (Reward) देना ही स्थायी परिवर्तन की कुंजी है।

 याद रखें, बच्चे उपदेशों से नहीं बल्कि उदाहरणों (Modeling) से सीखते हैं।

गंदी शब्द सूची क्या है ?

गंदी शब्द सूची उन शब्दों की सूची होती है जो अपमानजनक, अशिष्ट या दूसरों को चोट पहुँचाने वाले होते हैं।
बच्चों को सिखाया जाता है कि वे शालीन और सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें।
 शोध के अनुसार, सकारात्मक भाषा बच्चों के मस्तिष्क में सकारात्मक भावनाएँ उत्पन्न करती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ाती है।
गंदी शब्द सूचीगाली-गलौज, sexual harassment करना, गुस्सा करना, मार पीट करना ,अपमानजनक शब्द, झूठे आरोप, कटु भाषा,
चिल्लाना, ताना मारना, धमकी देना, मजाक उड़ाना, बदतमीज़ी, अशिष्टता, ईर्ष्या भरे शब्द, नफरत भरी भाषा आदि।

आदत की परिभाषा क्या है ?

हम वही हैं , जो हम बार बार करते हैं। इस तरह उत्कृष्ट कोई कार्य नहीं बल्कि आदत है। – विल डयूरों इतिहासकार 
मनोविज्ञान के अनुसार, “आदत वह व्यवहार है जो बार-बार दोहराने के कारण स्वचालित (Automatic) और स्वाभाविक हो जाता है।
” जब कोई काम अवचेतन मन (Subconscious Mind) द्वारा बिना सोचे-समझे किया जाने लगे, तो वह आदत बन जाती है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *